फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Block pramukh husbands personal security guard committed suicide by shooting himself

Saharanpur: ब्लॉक प्रमुख पति के निजी सुरक्षा कर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

Mon, 31 Mar 2025 05:25 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 31 Mar 2025 05:25 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में ब्लाॅक प्रमुख पति के निजी सुरक्षाकर्मी ने उनके गांव मुश्कीपुर स्थित आवास पर एक कमरे में अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Saharanpur: Block pramukh husbands personal security guard committed suicide by shooting himself
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव थानाक्षेत्र में नानौता ब्लॉक प्रमुख के पति ऋषिपाल सिंह राणा के निजी सुरक्षाकर्मी ने उनके गांव मुश्कीपुर स्थित आवास पर एक कमरे में अपनी लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


रविवार देर रात नानौता ब्लाक प्रमुख चांदनी राणा के पति ऋषिपाल सिंह राणा अपने आवास पर थे। उनकी सुरक्षा में लगा जिला एटा निवासी जितेंद्र (35) पुत्र कंवरपाल अपने कमरे में थे। इसी दौरान उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। ब्लॉक प्रमुख पति और अन्य परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद था। तुरंत पुलिस बुलाई गई। इसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो देखा कि जितेंद्र लहूलुहान पड़ा था। उसकी मौत हो चुकी थी। पास ही उसकी रायफल पड़ी थी।

मृतक एक सप्ताह पहले ही ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल सिंह राणा की सुरक्षा में लगा था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश में जुटी है। उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed