फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: BJP State President Bhupendra Singh said that BJP government has ended crime from UP

Saharanpur: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बोले- प्रदेश में चरम पर थी गुंडागर्दी, भाजपा ने किया खत्म

Mon, 17 Apr 2023 04:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 17 Apr 2023 04:32 PM IST
सार

Saharanpur News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले गुंडागर्दी चरम पर थी। जिसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: BJP State President Bhupendra Singh said that BJP government has ended crime from UP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा सरकारें ही पूरी कर सकती हैं।

विज्ञापन


सोमवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी डॉक्टर अजय सिंह की नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अग्रवाल धर्मशाला में बैठक के दौरान कहा कि जनता की आवश्यकताएं और अपेक्षाएं केवल भाजपा पूरी कर सकती है और सरकार ने करके भी दिखाया है। जनसंघ के समय से चले आ रहे मुद्दों को पूरा किया और उनको आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा के संकल्प पत्र में जितने भी संकल्प थे, उत्तर प्रदेश की सरकार ने पिछले छह वर्ष में उनको पूरा करने का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया। प्रदेश में गुंडागर्दी और अपराध चरम पर था, उसको खत्म करने का काम किया। देश और प्रदेश की सड़कों के लिए बेहतर काम हुआ। बिजली, स्वच्छ पानी सहित अनेक विकास कार्य हुए। उन्होंने कहा कि संघीय ढांचे में नगर निकायों की अपनी भूमिका है। उनके माध्यम से बहुत से काम होते हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने स्वच्छता से जुड़े विषय पर बहुत अच्छा काम किया, लेकिन निकायों की अपनी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुसाइड केस: मां के नहीं थम रहे आंसू, बिलखते हुए बोलीं- नहीं चाहिए चेयरमैनी-मेंबरी, मेरा लाल लौटा दो

इस चुनाव में नगरों की सरकार चुनने के लिए मतदान करें। उन्हें पूरा विश्वास है कि जिस प्रकार पहले भी जनता ने भाजपा को स्नेह और सम्मान दिया, वह बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को उनके तय आरक्षण से अधिक हिस्सेदारी दी है।

यह भी पढ़ें: अतीक हत्याकांड: हमलावरों ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा पिस्टल का ये राज, मेरठ के अपराधी से हुई थी मुलाकात

प्रदेश अध्यक्ष के अलावा जिला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, बसंत त्यागी, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, पूर्व महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी ने भी विचार रखे। संचालन महामंत्री किशोर शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed