फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bike rider dies after being hit by bus, villagers vandalize, road blocked

Saharanpur: बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, जाम की सड़क

Sun, 11 Feb 2024 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 11 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि युवक अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने के लिए जा रहा था।

विज्ञापन
Saharanpur: Bike rider dies after being hit by bus, villagers vandalize, road blocked
मौके पर जमा ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बडगांव थानाक्षेत्र में रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे बाइक सवार युवक की बस के नीचे कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम रामपुर मनिहारान मानवेंद्र सिंह और सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझने का प्रयास किया लेकिन वह चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।

विज्ञापन


हादसा सहारनपुर बड़गांव मार्ग पर चंदपुर सहजी के बीच रविवार की सुबह नौ बजे हुआ। टपरी निवासी विजय 18 पुत्र लील्ला अपने साथी राहुल के साथ हरियाणा निवासी रिश्तेदार प्रवीण को बडगांव छोड़ने जा रहा था। जडोदा पांडा मार्ग पर सामने से आ रही बस ने बाईक में टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार तीनों युवक गिर गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: BJP-RLD गठबंधन का उदय, दावेदारों के अरमान अस्त, बिजनौर सीट रालोद के खाते में जाना लगभग तय
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरते ही बस का पहिये ने विजय के सिर को कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। बाकि दोनों को खरोंच तक नहीं आई। सूचना पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करते हुए चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगा दिया। दो घंटे से मौके पर जाम लगा है और अधिकारी ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed