फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Bike collides with JCB working on the highway, one died

Saharanpur: हाईवे पर काम कर रही जेसीबी से बाईक की भिड़ंत, एक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Jul 2023 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Jul 2023 08:02 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में हाईवे पर काम कर रही जेसीबी से बाईक की भिड़त हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: Bike collides with JCB working on the highway, one died
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

गागलहेड़ी थानाक्षेत्र में हाईवे पर काम कर रही जेसीबी से बाईक की भिड़ंत हो गई। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा व युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार  यामीन पुत्र यासीन (55) निवासी घोघरेकी थाना कोतवाली देहात व जमशेद(55) अपनी बाईक से देहरादूनन की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह देहरादून हाईवे पर हरोडा गांव के समीप पहुंचे तो उनकी बाईक की भिड़ंत हाईवे पर काम कर रही जेसीबी से हो गई।

विज्ञापन

जेसीबी हाईवे किनारे कार्य कर रही थी। इसी दौरान जेसीबी के चालक ने बिना पीछे देखे जेसीबी को पीछे हटा दिया जिससे बाइक सवार जेसीबी से जा टकरा गए। भिड़ंत में यामीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जमशेद गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया व घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed