फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Big update from the court in the case of shooting of Nagina MP Chandrashekhar.

Saharanpur: नगीना सांसद चंद्रशेखर को गोली मारने के मामले में अदालत से आया बड़ा अपडेट

Wed, 18 Sep 2024 05:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Sep 2024 05:54 PM IST
सार

नगीना सांसद चंद्रशेखर को गोली मारने के मामले में उनकी गवाही अहम होगी। अदालत में 24 सितंबर काे सांसद पेश हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Saharanpur: Big update from the court in the case of shooting of Nagina MP Chandrashekhar.
नगीना सांसद चंद्रशेखर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर पर हुए हमले के मामले में तीन गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। चंद्रशेखर के अधिवक्ता ने समस्त दस्तावेज अदालत में दाखिल किए हैं। अदालत ने सुनवाई के लिए 24 तारीख दी है। इस दिन चंद्रशेखर की गवाही भी हो सकती है।
विज्ञापन

 

मामला अपर सत्र न्यायाधीश एससीएसटी कक्ष संख्या दो की अदालत में चल रहा है। आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले में उनके चालक मनीष कुमार, साथी रामपुर मनिहारान निवासी डॉ. ब्रजपाल की गवाही हो चुकी है। इसके अलावा चंद्रशेखर के प्रतिनिधि काशी मौर्य के भी अदालत में बयान दर्ज हुए हैं। काशी मौर्य ने ही हमले के दौरान एसएसपी को मैसेज किया था। पांच आरोपियों को सजा दिलाने में चंद्रशेखर की गवाही अहम रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था प्रकरण
पिछले वर्ष 29 जून को देवबंद में यूनियन तिराहे पर कार में आए युवकों ने चंद्रशेखर की गाड़ी पर फायरिंग की थी। एक गोली चंद्रशेखर के पेट को छूकर निकली थी। चंद्रशेखर और डॉ. ब्रजपाल घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपी विकास उर्फ विक्की, प्रशांत, लविश, निवासी गांव रणखंडी देवबंद और विकास निवासी गौंदर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेजा था। इसके पश्चात आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed