फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Baby girl died; team arrives to collect DNA from grave

सहारनपुर: छह माह की बच्ची के शव का डीएनए लेने के लिए खोदी कब्र, किशोरी से दुष्कर्म, निकाह, फिर तलाक का मामला

Tue, 25 Aug 2026 08:18 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 25 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

जनकपुरी के सड़क दूधली निवासी अनस पर आरोप है कि उत्तराखंड की किशोरी को सहारनपुर लाकर दुष्कर्म किया था। केस से बचने के लिए निकाह किया और कुछ दिन बाद ही तलाक दे दिया। अनस पर पॉक्सो का केस दर्ज कराया गया। कब्रिस्तान में बच्ची की कब्र नहीं मिल सकी। 

विज्ञापन
Saharanpur: Baby girl died; team arrives to collect DNA from grave
कब्रिस्तान में बच्ची के शव की तलाश के लिए कई कब्रें खोदीं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले की जांच के लिए मंगलवार को उत्तराखंड पुलिस सहारनपुर पहुंची। करीब एक साल बाद थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दूधली में गैस गोदाम स्थित कब्रिस्तान में छह माह की बच्ची के शव को डीएनए जांच के लिए तलाश किया। कब्रिस्तान में कब्र को खोदा गया, लेकिन छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्ची का शव नहीं मिला। पुलिस टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

 

मामला थाना जनकपुरी क्षेत्र में सड़क दूधली निवासी अनस से जुड़ा है। आरोप है कि उसने उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र की रहने वाली किशोरी को बहला-फुसलाकर सहारनपुर लाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन किशोरी को अपने साथ ले गए थे। परिजनों के मुताबिक, कुछ समय बाद किशोरी दोबारा युवक के पास पहुंची। फिर दोनों ने निकाह कर लिया था। दिसंबर 2025 में अनस ने किशोरी को तलाक दे दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों की एक बच्ची हुई, जिसकी कुछ दिन बाद ही मौत हो गई थी। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर मंगलौर पुलिस ने अनस के खिलाफ पोक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। करीब चार माह पहले उसे पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस मामले में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। 
 
विज्ञापन

अब विवेचना के दौरान अतिरिक्त वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस डॉक्टरों की टीम के साथ बच्ची का डीएनए लेने सहारनपुर पहुंची, जिससे यह पता चल सके कि बच्ची इन दोनों की है या नहीं। इसमें स्थानीय सदर तहसील टीम व जनकपुरी पुलिस की मदद ली गई। पुलिस को देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कब्रिस्तान में परिजनों की बताई कब्र को खुदवाया। उसमें बच्ची का शव नहीं मिला। इसके बाद पास ही दूसरी कब्र खोदी गई, लेकिन कब्रिस्तान में बच्ची का शव नहीं मिला। मंगलौर पुलिस बिना डीएनए सैंपल के ही वापस लौट गई।
 

ये बोले सीओ
मंगलौर पुलिस सड़क दूधली स्थित कब्रिस्तान में बच्ची के शव का डीएनए सैंपल लेने के लिए आई थी। इसमें सदर तहसील टीम व जनकपुरी पुलिस भी मौजूद थी। देर शाम तक कब्र में बच्ची का शव नहीं मिला था।
- मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय

ये भी देखें...
शामली: 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी को 20 साल की सजा, घर पर खेलने आती थी, बना लिया शिकार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed