फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Attempt to block the highway by placing animal skeletons, conspiracy hatched to trap opposition

Saharanpur: हाईवे पर पशु कंकाल रख किया जाम लगाने का प्रयास, विपक्षी को फंसाने के लिए रची साजिश

Wed, 12 Mar 2025 07:14 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 12 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में विपक्षी को रंजिशन फंसाने के लिए पशुओं के कंकाल हाईवे पर रखकर कुछ युवकों ने जाम लगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Saharanpur: Attempt to block the highway by placing animal skeletons, conspiracy hatched to trap opposition
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के सरसावा में विपक्षी को रंजिशन फंसाने के लिए पशुओं के कंकाल हाईवे पर रखकर कुछ युवकों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस न जाम खुलवाते हुए एक युवक को कंकाल सहित पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ दो समुदायों में वैमनस्यता फैलाने तथा हाईवे जाम करने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली थी कि कुछ लोग अंबाला हाईवे की बोंसा पुलिया पर जाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा की कुछ लोग मृत पशुओं के कंकाल सड़क पर रखकर वाहनों को रोक रहे हैं। पुलिस ने जाम खुलवाते हुए विशु सिंह कांबोज उर्फ शैंकी पुत्र जसवंत सिंह निवासी नुमाइश कैंप सहारनपुर को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चारों कंकाल उसके दोस्त टीपू कुरैशी ने दिए थे। उसने कहा था कि जब जाम लग जाएगा वह खुद मौके पर आएगा और जिसके साथ उसकी दुश्मनी चल रही है उनका नाम गोकशी में ले देगा। इसके एवज में टीपू ने सप्ताह भर पहले 50 हजार रुपये भी दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी का दो समुदायों के बीच वैमन्यस्ता फैलाने के आरोप सहित संबंधित धारा में चालान करते हुए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कई अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed