{"_id":"65a97fda9512e2df950af688","slug":"saharanpur-attack-on-hotel-owner-and-staff-over-transaction-of-food-money-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur : खाने के रुपयों के लेनदेन को लेकर होटल मालिक और स्टाफ पर हमला, दिनभर की कमाई भी ले गये दबंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur : खाने के रुपयों के लेनदेन को लेकर होटल मालिक और स्टाफ पर हमला, दिनभर की कमाई भी ले गये दबंग
Fri, 19 Jan 2024 01:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:15 AM IST
सार
होटल स्वामी और स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचाई। जाते वक्त हमलावर होटल से दिन भर की कमाई के करीब 4000 रूपए भी ले गए।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विस्तार
गंगोह में होटल पर खाना खाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर एक दर्जन लोगों ने होटल स्वामी और उसके स्टाफ पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। होटल स्वामी और स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचाई। जाते वक्त हमलावर होटल से दिन भर की कमाई के करीब 4000 रूपए भी ले गए। मारपीट में होटल स्वामी और उसका भाई घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनौती में देर रात मदनी होटल पर करीब एक दर्जन युवक खाना खाने पहुंचे। खाना खाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर उनका होटल स्वामी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढा कि उन्होंने होटल स्वामी को धमकी दे डाली कि वह अभी तक वह 7 मर्डर कर चुके हैं और आठवां तुम्हारा करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने गाड़ी से धारदार हथियार एवं लोहे के पाइप निकाल कर होटल स्वामी और उसके स्टाफ पर हमला बोल दिया। होटल स्वामी और उसका स्टाफ ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान दिनभर की कमाई करीब 4000 हजार रुपए भी अपने साथ ले गए। जाते जाते वहां रखे खाने के समान को तीतर बितर कर दिया और बर्तन तोड़ गए।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान होटल स्वामी और उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल स्वामी साबिर और उसके भाई शाकीर को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी नावेद्र सिरोही कहना है कि घटना हुई है मामले की जांच की जा रही है।