{"_id":"66a0b7435cc6963f4005ce1c","slug":"saharanpur-angry-kanwariyas-created-ruckus-after-bike-collision-beat-up-two-youth-badly-2024-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: बाइक टकराने से नाराज कांवड़ियों का हंगामा, जीजा-साले को जमकर पीटा, बाइक में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: बाइक टकराने से नाराज कांवड़ियों का हंगामा, जीजा-साले को जमकर पीटा, बाइक में की तोड़फोड़
Wed, 24 Jul 2024 01:44 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 24 Jul 2024 01:44 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में बाइक की टक्कर से गंगाजल बिखरने से नाराज हरियाणा के कांवड़ियों ने जीजा-साले को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में बाइक की टक्कर से गंगाजल बिखरने से नाराज हरियाणा के कांवड़ियों ने जीजा साले को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। उनकी बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
पुलिस ने कावड़ियों को गंगाजल देकर किसी तरह समझा बुझाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित युवक ने 7 कावड़ियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: गुदड़ी बाजार तिहरा हत्याकांड: मेरठ की सबसे खाैफनाक थी ये वारदात, 16 साल चला मुकदमा, आज फैसला टला
विज्ञापन
मंगलवार देर रात अमन पुत्र लीलू निवासी जमालपुर थाना जनकपुरी अपने जीजा मोनू निवासी गांव मच्छरहेड़ी के साथ गागलहेड़ी से सहारनपुर बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही ये हिंडन पुल के समीप बजाज एजेंसी के सामने पहुंचे तो इनकी बाइक कांवड़ियों से टकरा गई। बाइक टकराने से कांवड़िये की कावड़ में रखा गंगाजल बिखर गया।
इससे नाराज कांवड़ियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट करते हुए बाइक को लाठी डंडों से तोड़कर क्षतिग्रस्त दिया। मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अमन को भी चोटें आई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने थाने में रखा गंगाजल मंगा कर कांवड़ियों को देते हुए समझाबुझा कर मामला शांत कराया। पुलिस ने बाइक सवारों को कांवड़ियों के चंगुल से छुड़ाते हुए गंभीर रूप से घायल मोनू को एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।