फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: An elderly disabled person was mauled by a pack of dogs

Saharanpur: बुजुर्ग दिव्यांग को कुत्तों के झुंड ने नोंचकर किया घायल, पशुओं के लिए चारा लेने गया था जंगल

Wed, 09 Aug 2023 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 09 Aug 2023 03:42 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बड़गांव थानाक्षेत्र में कुत्तों के झुंड ने एक बुजुर्ग दिव्यांग को नोचकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे 

विज्ञापन
Saharanpur: An elderly disabled person was mauled by a pack of dogs

विस्तार

सहारनपुर के बड़गांव थानाक्षेत्र के जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गए क्षेत्र के गांव मोरा निवासी बुजुर्ग दिव्यांग को कुत्तों के झुंड ने नोचकर गंभीर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने आदमखोर कुत्तों के झुंड से बड़ी मुश्किल दिव्यांग को बचाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में घायल दिव्यांगों को जिला अस्पताल में

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के गांव मौरा निवासी बुजुर्ग दिव्यांग सुक्कड (70) पुत्र सिमरू प्रजापत जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। चारा काटते समय आए  कुत्तों के झुंड ने बुजुर्ग दिव्यांग पर हमला करते हुए नोचना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

दिव्यांग द्वारा शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने मौके पर पहुंच कर कुत्तों के झुंड को भगाते हुए दिव्यांग को बड़ी मुश्किल कुत्तों के चुंगल से बचाया। लेकिन तब तक  कुत्तों के झूंड ने दिव्यांग को नोचकर बुरी तरह गंभीर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल दिव्यांग सुक्कड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं आसपास के खेतों में कार्य कर रहे लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड ने सबसे पहले दिव्यांग को नीचे गिराकर उसके शरीर को नोचा है। जिस कारण दिव्यांग घटना में बुरी तरह से घायल हो गया है।

पहले घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया वहां भी दिव्यांग की हालत खराब होने के चलते चिकित्सकों ने उपचार के लिए मना कर दिया। उधर, इस मामले में थाना प्रभारी विशाल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं में नहीं आया है 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed