{"_id":"5e064b9e8ebc3e87a25b51b2","slug":"saharanpur-again-passed-in-the-examination-of-harmony-saharanpur-news-mrt460853330","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौहार्द के इम्तिहान में फिर पास हुआ सहारनपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौहार्द के इम्तिहान में फिर पास हुआ सहारनपुर
विज्ञापन
जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज के बाद लोगो से गले मिलते प्रशासनिक अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक बार फिर सहारनपुर सौहार्द कायम रखने के इम्तिहान में पास हुआ। सरकारी तंत्र के साथ ही सभी वर्ग के लोगों, सियासी दलों, व्यापारियों और आम लोगों ने शांति सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देकर अमन के साथ सौहार्द बनाए रखा।
हाई अलर्ट और कड़ी सुरक्षा निगरानी के बावजूद जुमे की नमाज के दौरान भी शहीद गंज, मोर गंज, प्रताप मार्केट, नया बाजार, नखासा बाजार सहित अन्य प्रमुख बाजार खुले रहे। दुकानदारों ने सतर्कता बरतने के साथ माहौल को सामान्य बनाए रखा।
सर्वदलीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, सपा नेता फैसल सलमानी, राजपाल फंदपुरी, रालोद नेता राव कैसर सलीम, धीर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल सहित अन्य नेताओं ने भी अपने स्तर पर शांति व्यवस्था में सहयोग दिया। पार्षद मंसूर बदर, प्रीतम कपूर, अशोक कुमार, मनीष कुमार, आरिफ अंसारी, व्यापारी नेता मुकुंद मनोहर गोयल, खलीफा अहमद सहित सर्व समाज के लोगों ने शांति व्यवस्था में भागीदारी की।
विज्ञापन
सौहार्द कायम रखना सबकी जिम्मेदारी : नदीम अख्तर
नायब शहर काजी नदीम अख्तर कहते हैं कि कोई शहर हो या मुल्क हो। अमन हर जगह जरूरी है। गंगा जमुनी तहजीब वाला यह जिला तो लंबे समय से अमन की मिसाल पेश करता रहा है। अमन और सौहार्द कायम रखना जहां सबकी जिम्मेदारी है, वहीं शासन प्रशासन को यह भी समझना होगा कि अपने हक और हित के लिए कोई आवाज उठाए तो उसे संजीदगी से सुना जाए।
शांति व्यवस्था में रहा सभी का सहयोग : मौलवी फरीद
जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद मजाहिरी कहते हैं कि शहर और जिले में सौहार्द कायम रखने के लिए उनकी कौम और अन्य वर्ग के लोगों का हमेशा साथ रहा है। जिले में शांति का माहौल यही दर्शाता भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में किसी निर्दोष पर कोई ज्यादती नहीं होनी चाहिए।
शांति समितियों की बैठकों ने दिखाया असर : डीएम
- डीएम आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जुमे की नमाज शांति से संपन्न हुई है। शहर के लोगों के प्रयासों के साथ ही शांति समितियों की बैठकों और गली-मोहल्लों में की गई बातचीत का असर भी दिख रहा है। देवबंद में भी कोई दिक्कत नहीं रही। शहर और जिले के लोग आगे भी ऐसे अमन और सौहार्द बनाए रखें।
सुरक्षा के साथ जागरूक करती रही पुलिस : एसएसपी
- एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि इस शहर ने पहले भी अमन और सौहार्द की मिसाल पेश की है। जुुमे की नमाज शांति से संपन्न हो गई है। पुलिस सुरक्षा के साथ ही लोगों को शांति एवं सुरक्षा के लिए जागरूक करती रही। जिले की सिविल पुलिस के अलावा बाहरी फोर्स के सहयोग से कानून और सुरक्षा व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं रही।
शांति बनी रहे, कारोबार रोजगार चलता रहे : गोयल
- पश्चिमी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मुकुंद मनोहर गोयल कहते हैं कि पुलिस प्रशासन से लेकर हर वर्ग के सहयोग से जिले में शांति रही। यह सबसे सुकून देने वाली बात है। यह शहर वैसे भी अमन पसंद रहा है। उन्होंने कहा कि शांति बनी रहे और सबके कारोबार, रोजगार चलते रहें। तभी सुकून से जिंदगी चलती है।

सहारनपुर में जामा मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद डीएम और एसएसपी लोगों से वार्ता करते हुए- फोटो : SAHARANPUR

हारनपुर में जामा मस्जिद जुमे की नमाज के बाद एसपी सिटी से हाथ मिलाता बालक- फोटो : SAHARANPUR

़ारनपुर में जुमे की नमाज के मद्देनजर चौकी सराय स्थित बाजारो के रास्ते में तैनात सुरक्षा जवान- फोटो : SAHARANPUR