फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: After an accident, several of his body parts stopped functioning; 24-year-old man dies by suicide

सहारनपुर: हादसे के बाद शरीर के कई अंगों ने काम करना किया बंद, 24 साल के युवक ने कर ली आत्महत्या

Thu, 15 Oct 2026 09:20 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 15 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

मोहल्ला किशनपुर में किराए के मकान में परिवार के साथ रहने वाले ऋतिक का एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद से वह गुमसुम और तनाव में रहने लगा था। बृहस्पतिवार शाम उसने फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: After an accident, several of his body parts stopped functioning; 24-year-old man dies by suicide
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किशनपुरा में शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे ऋतिक (24) ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सड़क हादसे में घायल होने के बाद शरीर ने काम करना बंद कर दिया था। युवक अपनी मां और छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

ऋतिक मूल रूप से देवबंद थाना क्षेत्र का रहने वाला था। कुछ समय पहले वह सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद से शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते वह काफी परेशान रहता था। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ मोहल्ला किशनपुरा में किराए के मकान में रह रहा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे ऋतिक की मां और छोटा भाई घर पर नहीं थे। इसी दौरान उसने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। जब मां घर लौटी तो बेटे को फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 
विज्ञापन

रजबहे में मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आगरा फैक्टरी के पास रजबहे में व्यक्ति का शव मिला है। इसकी पहचान नहीं हुई है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। व्यक्ति ने काले रंग की पैंट, हाफ टी-शर्ट पहन रखी है। पीछे कमर पर किसी जानवर ने नोचा है। शरीर फूला हुआ है। उम्र में करीब 40 साल लग रही है।

ये बोले एसपी
दोनों घटनाओं की पुलिस जांच कर रही है। रजबहे में मिले शव की अभी तक पहचान नहीं हुई है। शव कई दिन पुराना लग रहा है। 
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed