{"_id":"63f63c1a5cf3555eac047f56","slug":"saharanpur-adg-inspected-the-crime-scene-in-the-murder-of-two-people-including-woman-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिर कटी लाशों की नहीं हुईं शिनाख्त, एडीजी ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण, दर्दनाक हैं दोनों मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिर कटी लाशों की नहीं हुईं शिनाख्त, एडीजी ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण, दर्दनाक हैं दोनों मामले
Wed, 22 Feb 2023 09:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 22 Feb 2023 09:31 PM IST
सार
Saharanpur News : जिले में मिलीं सिर कटी लाशों की शिनाख्त नहीं हुईं। वहीं बुधवार को एडीजी ने घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जिले में एक सप्ताह पूर्व दो दिन के अंतराल में अलग-अलग स्थानों पर सिर कटी महिला और पुरुष की लाश मिलने के मामले में बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बड़गांव में गंगा की लिंक नहर और मिर्जापुर के नूरपुर भरावड़ में घटनास्थलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बता दें कि 15 फरवरी को मिर्जापुर थाने के गांव नूरपुर भरावड़ के पास पूर्वी यमुना नहर में पुरुष की सिरकटी लाश मिली थी। इसके ठीक दो दिन बाद 17 फरवरी को बड़गांव थाना क्षेत्र में शिमलाना सिसौनी पुल के पास गंगा की लिंक नहर में महिला की सिरकटी लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला था कि महिला सात माह की गर्भवती थी। इन दोनों लाशों के सिर पुलिस को नहीं मिल सके हैं न ही इनकी शिनाख्त हो सकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग
विज्ञापन
इन प्रकरणों में बुधवार को एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने डीआईजी अजय साहनी और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा के साथ पहले गंगा की लिंक नहर और शाम के वक्त पूर्वी यमुना नहर का गांव नूरपुर भरावड़ के पास निरीक्षण किया, बाद में अधिकारी हथिनीकुंड बैराज भी पहुंचे। इस दौरान एडीजी ने घटनाओं के खुलासे के लिए मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात