फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Accused arrested, sent to jail in case of throwing a girl into forest and sexually assaulting

UP: शादी का झांसा देकर नाबालिग को किया गर्भवती, बच्ची पैदा होने पर जंगल में फेंका, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Sun, 19 Feb 2023 03:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Feb 2023 03:41 PM IST
सार

Saharanpur News : एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग युवती को गर्भवती किया और बच्ची पैदा होने पर उसे जंगल में फेंक दिया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Saharanpur: Accused arrested, sent to jail in case of throwing a girl into forest and sexually assaulting
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के देवबंद में चार दिन पूर्व खेत में पड़ी मिली बच्ची के माता-पिता का पता चल गया है। शादी का झांसा देकर युवक ने एक नाबालिग को गर्भवती किया और बच्ची पैदा होने पर उसे जंगल में फेंक दिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि दारुल उलूम वक्फ स्थित कॉलोनी में रहने वाले सलमान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने युवक को खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी तो वह शादी करने में टाल-मटोल करने लगा। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया। 
विज्ञापन


आरोप है उक्त युवक नवजात को जबरदस्ती उठाकर सांपला मार्ग पर जंगल मे फेंक आया और उसे धमकी दी यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: दोस्त की बहन से प्रेम विवाह, थाने में बेटी को पति के साथ देख मां बेहोश, पर नहीं पसीजा दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ह्रदय नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: पुलिस कस्टडी से फरार हुए दो बदमाश, अफसरों में मचा हड़कंप, आरोपियों ने तीन घंटे में की थी पांच वारदात

चार दिन पूर्व खेत में मिली थी बच्ची
चार दिन पूर्व किसान मंजूरा खेत पर गया था। जिसे खेत में बच्ची रोती हुई पड़ी मिली थी। जिसे वह पहले चिकित्सक के यहां ले गया और बाद में पुलिस के पास जाकर उसके बारे में जानकारी दी थी। मंजूरा ने बच्ची को अपने पास ही रखा हुआ था, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed