फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur accident: CRPF jawan died while returning to duty after celebrating birthday of twin daughters

नसीब निकला खराब: CRPF जवान की दर्दनाक मौत, जुड़वां बेटियों का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे ड्यूटी, सदमे में पत्नी

Tue, 03 Oct 2023 12:41 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Oct 2023 12:41 AM IST
सार

Saharanpur News : जुड़वां बेटियों का जन्मदिन मनाने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे सीआरपीएफ के जवान की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जवान की मौत से गांव में मातम पसरा है और पत्नी सदमे में है।

विज्ञापन
Saharanpur accident: CRPF jawan died while returning to duty after celebrating birthday of twin daughters
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नागल में सोमवार शाम को देवबंद-गागलहेड़ी स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ के जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान अपनी जुड़वां बेटियों का जन्मदिवस मनाकर ड्यूटी पर लौट रहा था। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने जवान की जेब से मिले कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन


उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के गांव मोहनपुर माहेश्वरी चुड़ियाला निवासी 34 वर्षीय अमित कुमार पुत्र विनोद कुमार सोमवार शाम करीब पांच बजे बुलेट मोटरसाइकिल से अपने गांव से सोनीपत से अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने नागल से आगे गांव बसेड़ा पार किया तो अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे जवान की मौके पर ही मौत हो गई। अमित सीआरपीएफ में क्लर्क थे। वह वह सोनीपत में तैनात थे।

विज्ञापन

मारी जोरदार टक्कर, लगाया हुआ था हेलमेट
सीआरपीएफ के जवान ने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट भी जवान जान नहीं बचा पाया।

बेटियों का जन्मदिन मनाने आए थे अमित
अमित शनिवार को अपनी दो जुड़वां बेटियों के जन्मदिन मनाने घर आए थे। उनकी शादी के करीब आठ साल बाद दो जुड़वां बेटी हुई थीं। घटना की सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

यह भी पढ़ें: बेटियों पर गर्व: मुक्केबाजी में म्हारी छोरियों का कमाल, विदेशों में मचा रहीं धमाल, पढ़िए इनकी सफलता की कहानी

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी ने बताया है कि घटना में परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले ताल ठोकते मुद्दे: थप्पड़ कांड पर हंगामा, चोटी-तिलक या टोपी पर तकरार, जागरुकता से अमन-चैन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed