फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Aastha special train stopped for 25 minutes, passengers shouted Jai Shri Ram

Saharanpur: 25 मिनट रुकी आस्था स्पेशल ट्रेन, यात्रियों ने किया जय श्रीराम का जयघोष

Mon, 05 Feb 2024 04:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 04:10 PM IST
सार

सहारनपुर में प्लेटफार्म तीन-चार पर अंब अंदौरा-अयोध्या के बीच चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन दोपहर 1:05 बजे पहुंची तो लोगों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। यह ट्रेन 1:30 बजे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। 22 कोचों में हिमाचल प्रदेश के रामभक्त रहे।

विज्ञापन
Saharanpur: Aastha special train stopped for 25 minutes, passengers shouted Jai Shri Ram
आस्था स्पेशल ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अंब अंदौरा-अयोध्या के बीच चलने वाली पहली आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार को सहारनपुर पहुंची, जो यहां 25 मिनट रुकी। इस दौरान प्लेटफार्म तीन-चार पर ट्रेन में सवार यात्रियों ने भगवान श्रीराम का जयघोष किया। ट्रेन में हिमाचल प्रदेश के रामभक्त रहे। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के अंब अंदौरा से 22 कोच की आस्था स्पेशल ट्रेन सोमवार सुबह छह बजे रवाना हुई, जो अंबाला होते हुए सहारनपुर में दोपहर 1:05 बजे पहुंची। प्लेटफार्म नंबर तीन व चार पर पहुंची ट्रेन 25 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: चरम पर अपराध: बेटे ने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, इस बात पर हुआ था मनमुटाव
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रेन में सवार राम भक्तों को आईआरसीटीसी की ओर से चाय दी गई। सभी कोच स्लीपर थे। ट्रेन में साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। रामभक्त काफी उत्साहित नजर आए। यहां से ट्रेन दोपहर 1:30 बजे अयोध्या के लिए रवाना हुई।

यह ट्रेन वापसी में सात फरवरी को सहारनपुर से होकर अंब अंदौरा जाएगी। ट्रेन में बैठे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले सुदर्शन सिंह, विशाल ठाकुर, सुरजीत सिंह ने जय श्रीराम का जयघोष किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेनें चलने से श्रीरामलला के दर्शन आसानी हो सकें। ट्रेन को लेकर रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट मोड पर रहे।
 
आज जम्मूतवी से आएगी आस्था स्पेशल
आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। मंगलवार यानी आज जम्मूतवी से आस्था स्पेशल ट्रेन आएगी, जिसका सहारनपुर में दोपहर 1:25 बजे पहुंचने का समय है। इसमें जम्मू के रामभक्त होंगे। रामभक्तों को सादा भोजन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed