फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A youth died in a road accident after marriage of five months

हादसे में टूट गईं सांसें : पांच माह पहले हुई थी रविंद्र की शादी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 24 Nov 2023 04:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 24 Nov 2023 04:28 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। वहीं, पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Saharanpur: A youth died in a road accident after marriage of five months
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के अंबेहटा में पत्नी संग शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि पत्नी को मामूली चोट आई है। युवक की पांच माह पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली के खेड़ा अफगान गांव निवासी रविंद्र (22) पुत्र तेल्लूराम बृहस्पतिवार की शाम अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने बाइक द्वारा सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही वह गांव टोली के पास पहुंचा तो अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दंपती सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

वहीं, राहगीरों ने जानकारी कर हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजन दोनों को चिकित्सक के यहां ले गए, जहां चिकित्सक ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी पत्नी की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी।

यह भी पढ़ें: UP: दरोगा की कांस्टेबल पत्नी की दबंगई, महिला को बीच सड़क पर पीटा, बाल भी खींचे, पीड़िता ने लगाई गुहार

परिजनों ने बताया कि रविंद्र के सर में ज्यादा चोट आने से उसकी मौत हुई है। दुर्घटना के वक्त रविंद्र ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। यदि हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। रविंद्र चार भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें: Meerut: शरारती तत्वों पर नहीं अंकुश, CCSU में सेल्फी प्वाइंट से तोड़ा ‘आई लव इंडिया’ लिख दिया ‘जाट’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed