करंट ने ली जान: जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम, नहीं थम रहे परिजनों के आंसू, मातम में बदलीं शादी की खुशियां
Saharanpur News : नकुड़ में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं।
विस्तार
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में कस्बा निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक अपने पीछे छोटी-छोटी दो बेटियां छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बे के मौहल्ला चौधरीयान निवासी 32 वर्षीय सोनू पुत्र मिस्त्री छोटू धीमान शादी पार्टियों में लाइट्स व डीजे आदि का काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे सोनू पड़ोस में स्थित एक साउंड की दुकान पर पंखा ठीक कर रहा था। इस दौरान उसका पैर वहां रखे जनरेटर में नंगे तार को छू गया और वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया।
इसके बाद परिजन तुरंत ही उसे चिकित्सक के यहां लेकर गए लेकिन, चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पड़ोसी संदीप धीमान ने बताया कि मृतक सोनू की करीब पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसकी चार व डेढ़ वर्ष की दो बेटियां हैं। शुक्रवार की सुबह गमगीन माहौल में मृतक सोनू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: UP: नर्स की आपबीती सुन उड़े अफसरों के होश, कर्मचारियों ने बार-बार की दरिंदगी, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
मृतक सोनू के छोटे भाई अंकित धीमान की आने वाली दो जुलाई को शादी होनी थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में लगे थे। लेकिन सोनू की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक सोनू के पड़ोसियों ने बताया कि कोरोना काल में मृतक सोनू के छोटे भाई अंकित धीमान की पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उस वक्त भी इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया था।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में 450 घरों की बिजली ठप होने पर हाईवे किया जाम, मेरठ में पलटी क्रेन, बाल-बाल बचे लोग
वहीं, पिछले कई सालों बाद अब इस परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन एक बार फिर इस परिवार की खुशियों को मानो किसी की नजर लग गई और इस हादसे से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।