फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A thief stole jewelery of one lakh from a shop of bullion dealer

UP: सहारनपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, एक लाख के जेवर लेकर फरार हुआ चोर, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 03 Mar 2023 05:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

सहारनपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात: एक चोर सराफा व्यापारी की दुकान में से लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन
Saharanpur: A thief stole jewelery of one lakh from a shop of bullion dealer
सहारनपुर में चोरी की वारदात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गंगोह में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी की दुकान में चोर घुस गया। चोर ने काउंटर का शीशा उतार कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये कीमत के चांदी के गहने साफ कर दिए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मोहल्ला छत्ता निवासी सराफा व्यापारी बृजभूषण गोयल की घर के समीप ही भारत ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने दुकान में रखे काउंटर में चांदी के गहने सजा रखे थे। उन्होंने बताया कि वह दुकान से कुछ काम के लिए गए थे। इसी बीच एक युवक वहां आया और पड़ोसी से दुकानदार के बारे में पूछा। उस वक्त पड़ोसी दुकानदार पूजा कर रहा था, उसने कोई जवाब नहीं दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद युवक सराफा की दुकान के बाहर बैठ गया। कुछ देर बाद मौका लगाकर वह दुकान में घुस गया और काउंटर का शीशा उतार कर चांदी के जेवर चोरी करके फरार हो गया। हालांकि यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजब हाल: पूर्व मंत्री याकूब की सील फैक्टरी पर बैंक ने दिया नौ करोड़ का लोन, हर कोई हैरान, जानें पूरा मामला

वहीं दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। 

यह भी पढ़ें: Ram Rahim: जेल जाने से पहले साफ-सफाई करते राम रहीम कैमरे में कैद,बेटियों संग चर्चा,पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

वहीं दुकानदार द्वारा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि चोर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed