{"_id":"685171c5e4af0a06c4077349","slug":"saharanpur-a-teenager-who-went-to-dry-clothes-on-the-terrace-died-due-to-electric-shock-three-people-burnt-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: छत पर कपड़े सुखाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, बचाने गए भाई सहित तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: छत पर कपड़े सुखाने गए किशोर की करंट लगने से मौत, बचाने गए भाई सहित तीन झुलसे
Tue, 17 Jun 2025 07:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 17 Jun 2025 07:18 PM IST
सार
Death due to electric shock: गांव दंभेड़ी निवासी अंशुल छत पर कपड़े सुखाने गया था। लोहे का तार कहीं से छिले हुए बिजली के तार से टच हो रहा था। गीले कपड़े डालते ही करंट लगने से अंशुल की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंशुल की फाइल फोटो और विलाप करती मां।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़गांव क्षेत्र के गांव दल्हेड़ी में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। बचाव में आया छोटा भाई, बुआ और एक अन्य भी करंट लगने से झुलस गए। शोर सुनकर परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से झुलसे लोगों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भेजा।
विज्ञापन
गांव दल्हेड़ी निवासी अंशुल (16) पुत्र शिवकुमार मंगलवार दोपहर बाद अपने घर में बंधे तार पर कपड़े सुखाने गया था। तार पर कपड़ा डालते ही अंशुल बिजली के करंट की चपेट में आ गया। अंशुल को तार के सहारे झूलता देख बचाव में आया छोटा भाई मुकुल, बुआ पूजा व दिपांशी पुत्री प्रमोद भी करंट का झटका लगने से दीवार से जाकर टकराए। इससे वह चोटिल होने के साथ ही झुलस भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंशुल की मौके पर मौत हो गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह तार काटकर अंशुल के शव को उससे अलग किया। घायलों को उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले जाया गया। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बताया गया कि घर में बिजली के लिए डाला गया केबिल लिंटर से निकले सरिए में बंधा था और इसी सरिए से कपड़े सुखाने के लिए तार बांधा हुआ था। केबिल में कट लग गया होगा, जिससे करंट सरिए से होते हुए तार में आ गया।
यह भी देखें...
Baghpat: 'कबूल है' कहने से पहले पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे को पीटा, शादी में आया युवक बोला, मैं करूंगा निकाह
यह भी देखें...
Baghpat: 'कबूल है' कहने से पहले पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे को पीटा, शादी में आया युवक बोला, मैं करूंगा निकाह