फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Before saying 'Kabul Hai' the first wife arrived, beat up the groom

Baghpat: 'कबूल है' कहने से पहले पहुंच गई पहली पत्नी, दूल्हे को पीटा, शादी में आया युवक बोला, मैं करूंगा निकाह

Tue, 17 Jun 2025 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 17 Jun 2025 05:42 PM IST
सार

पानीपत से दूल्हा बरात लेकर खेकड़ा आया था। यहां एक युवती भी आ गई और बताया कि दूल्हा तो शादीशुदा है। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष में भी मारपीट हो गई। पानीपत से आई बरात बैरंग लौट गई और दिल्ली के युवक से तुरंत निकाह करा दिया गया।  

विज्ञापन
Baghpat: Before saying 'Kabul Hai' the first wife arrived, beat up the groom
निकाह। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i

विस्तार

खेकड़ा कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा में पानीपत से बरात लेकर दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे की पहली पत्नी ने पहुंचकर पिटाई कर दी। मामला कोतवाली पहुंचा तो वहां दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कस्बे में एक व्यक्ति की बेटी की मंगलवार सुबह बरात पानीपत से आई थी। निकाह पढ़वाने की रस्म चल रही थी। तभी पानीपत से एक युवती पहुंच गई और वह खुद को दूल्हे की पहली पत्नी बताने लगी। उसने सभी के सामने दूल्हे की पिटाई करनी शुरू कर दी। बरातियों और घरातियों ने बीच बचाव कराकर पूरे मामले की जानकारी की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि उसके व दूल्हे के बीच प्रेम प्रसंग था और दूल्हे ने पहले से उसके साथ निकाह किया हुआ है। इसके बाद भी वह दूसरा निकाह करने के लिए यहां पहुंच गया। इसके बाद युवती ने दूल्हे पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पहुंचकर शिकायत कर दी। तभी दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोग भी कोतवाली पहुंच गए और वहां दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। 
विज्ञापन

पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार पानीपत से बरात लेकर दूसरा निकाह करने पहुंचे दूल्हे, उसके पिता समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
 

दिल्ली के युवक संग हुआ दुल्हन का निकाह
पानीपत से बरात लेकर आए दूल्हे पर दूसरा निकाह करने का आरोप लगा और वह कोतवाली में हवालात में बंद हो गया तो दुल्हन का निकाह करने के लिए युवक की तलाश की गई। रिश्तेदारी में दिल्ली के एक युवक से निकाह तय किया गया और तुरंत ही निकाह भी कराया गया। पानीपत से आई बरात को दुल्हन के परिजनों ने वापस लौटा दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed