फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A snake followed a young man, bit him four times

Saharanpur: युवक के पीछे पड़ी नागिन, चार बार डंसा, सपेरे को बुलाकर पकड़वाया तो उसे भी काटा, देखें वीडियो

Thu, 14 Nov 2024 09:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 14 Nov 2024 09:39 PM IST
सार

यह नागिन युवक का पीछा कर रही है और उसे डस लेती है। सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया, तो उसे भी नहीं छोड़ा। फिलहाल नागिन हाथ नहीं आई है। 

विज्ञापन
Saharanpur: A snake followed a young man, bit him four times
सपेरे ने पकड़ी नागिन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़गांव क्षेत्र के गांव चिराऊ में एक नागिन युवक के पीछे पड़ी है। नागिन युवक को चार बार डस चुकी है। परिजनों ने सपेरे को बुलवाया और नागिन को पकड़वाया। सपेरे ने नागिन को गांव से दूर से ले जाकर छोड़ दिया तो उसने सपेरे को भी डंस लिया। युवक जब खेत पर गया तो नागिन ने फिर डंस लिया। हालांकि, युवक और सपेरे का इलाज कराया जा चुका है और वे खतरे से बाहर हैं। 
विज्ञापन

 

Saharanpur: A snake followed a young man, bit him four times
गौरव, जिसे चार बार नागिन डस चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
गांव चिराऊ निवासी गौरव पुत्र चरण सिंह के पीछे नागिन पांच दिन से पीछे पड़ी है। परिजनों ने बताया कि गौरव के घर के पास भी नागिन आ गई थी। युवक को खेत में तीन बार नागिन ने डसा है। इससे घबराए परिजनों ने सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह नागिन है। सपेरा नागिन को गांव से दूर हिंडन नदी के पास ले गया और जैसे ही छोड़ने लगा, तो उसे भी नागिन ने डंस लिया और झाड़ियों में चली गई। सपेरे ने खुद ही इलाज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Saharanpur: A snake followed a young man, bit him four times
नागिन को पकड़ा तो इस सपेरे को भी डस लिया। - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को गौरव खेत पर पानी चलाने गया, लेकिन नागिन फिर वहां आ गई, उसने युवक को दोबारा काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में चिकित्सक के यहां ले जाकर गौरव का इलाज कराया और झाड़ फूंक भी कराई। यह घटना चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीणों और युवक के परिजन भी दहशत में है। यह नहीं पता लग पा रहा है कि नागिन युवक के पीछे क्यों पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed