फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A rod hanging from a moving tempo broke and hit the armpit of a young man walking on the roadside

Saharanpur: चलते टेंपो से लटक रही रॉड सड़क किनारे चल रहे युवक की बगल में घुसकर टूटी, दर्दनाक मौत

Thu, 24 Oct 2024 05:53 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 24 Oct 2024 05:53 PM IST
सार

राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को अस्पताल ले जाने लगी, लेकिन रास्ते में ही उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: A rod hanging from a moving tempo broke and hit the armpit of a young man walking on the roadside
अस्पताल ले जाया गया युवक, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सदर बाजार क्षेत्र में टेम्पो की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की बगल से छाती में रॉड घुसी हुई है। अभी युवक की पहचान नहीं हुई है। शव को मोर्चरी पर रखवाया गया है। 
विज्ञापन

 

पेपर मिल रोड पर बृहस्पतिवार को सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में मिला। युवक की बगल से एक लोहे की रॉड घुसी हुई थी। घायल युवक को देखकर राहगीरों की भीड़ लग गई। पता लगने पर पुलिस पहुंची। पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टेम्पो तेज गति से जा रहा था। साइड से रॉड टूटी हुई थी। सड़क पर चल रहे युवक की बगल में यह रॉड घुस गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed