फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A person set himself on fire in front of SDM-SSP who had come to get possession of the land, got b

Saharanpur: जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे SDM-SSP के सामने व्यक्ति ने खुद को आग लगाई, झुलसा

Sat, 08 Mar 2025 03:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 08 Mar 2025 03:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भूमि विवाद को लेकर जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे एसडीएम और एसएसपी के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। वह गंभीर रूप से झुलस गया है।

विज्ञापन
Saharanpur: A person set himself on fire in front of SDM-SSP who had come to get possession of the land, got b
माैके पर माैजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में चिलकाना के सुल्तानपुर सीएचसी के पास सरदार वेद प्रकाश तथा जैन समाज की भूमिका विवाद लंबे समय से चल रहा है। जिला प्रशासन ने अनेक बार भूमि की पैमाइश कर दी है। इससे समय पहले एसडीएम के आदेश नायाब तहसीलदार जैन समाज के पक्ष में भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंचे थे। लेकिन सरदार वेद प्रकाश के लोगों ने विरोध किया। उस समय प्रशासन वापस चला गया था।
विज्ञापन


शनिवार को एसडीएम सदर अंकुर वर्मा, एएसपी विवेक तिवारी पुलिस टीम को लेकर अचानक जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए पहुंच गए। कब्जा दिलाने से पूर्व दूसरे पक्ष को सूचना भी नहीं दी गई। सरदार वेदप्रकाश ने कब्जा दिलाने का विरोध किया। लेकिन प्रशासन ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन

परेशान सरदार वेदप्रकाश ने खेत में लगे ट्यूबवेल से डीजल निकाल कर अपने ऊपर डाल लिया तथा आग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया। आग लगते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसडीएम तथा पुलिस मौके से चली गई।

पुलिस ने गंभीर रूप से घायल वेद प्रकाश को पीजीआई में भेजा है। वेद प्रकाश के भाई लाजपत राय की पत्नी विनोद ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि प्रशासन उनके पक्ष में कोई भी निर्णय नहीं ले रहा है। जब भी प्रशासन मौके पर पहुंचा है। उन्हें सूचना नहीं दी जाती है। आज भी पुलिस ने घर की दो जिम्मेदार महिलाओं को पहले थाने में बिठा लिया। उसके बाद यहां पीएससी तथा पुलिस बल के साथ आकर जबरदस्ती कब्जा करना चाहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed