फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A man has killed after drowning in deep pool and atmosphere sorrow in family

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया: गहरे कुंड में गिरकर हुई मौत, पत्नी की जिंदगी में छाया अंधेरा, हर तरफ मातम

Tue, 18 Jul 2023 10:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

Saharanpur News : एक व्यक्ति की गहरे कुंड में गिरकर मौत हो गई। जहां, पति की मौत से पत्नी की जिंदगी में अंधेरा छा गया तो वहीं बच्चों के सिर से भी पिता का साया उठ गया।

विज्ञापन
Saharanpur: A man has killed after drowning in deep pool and atmosphere sorrow in family
विलाप करते परिजन और व्यक्ति का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली मिर्जापुर के एक गांव में व्यक्ति की निर्माणाधीन पुलिया के पास बने गहरे कुंड में गिरने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन


घटना सोमवार की रात्रि नौ बजे के लगभग की है। गांव बेगपुर नौगांवा निवासी राकेश (35) पुत्र ठाकुरदास मजदूरी करता था। बीती रात्रि वह दवाई लेने के लिए घर से निकला था। लेकिन, पुलिया के पास बने गहरे कुंड में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डूब गया।

विज्ञापन

बताया गया कि रात में किसी को पता नहीं चला। वहीं, सुबह होने पर किसी ग्रामीण ने उसका शव देखा और ग्राम प्रधान को सूचना दी। राकेश की मौत की खबर लगते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।ग्राम प्रधान इकराम अहमद की सूचना पर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बता दें कि एसडीएम बेहट दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और उसके परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। कुछ दिनों पहले भी एक मासूम बच्चे की इस गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: रैपिडएक्स हादसे की बड़ी वजह आई सामने: सपोर्ट होता तो नहीं गिरता चार टन वजनी स्लैब, आठ मजदूर हुए थे घायल

विज्ञापन

मृतक राकेश मेहनत मजदूरी करके जैसे-तैसे गुजर बसर कर रहा था। उसकी चार लड़कियां और दो लड़के हैं। ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग के खिलाफ भारी रोष है। ग्रामीणों ने इस मौत के लिए लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी (लोनिवि) को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में निर्माण कार्य को शुरू करके अधर में छोड़ दिया गया, जिसके चलते ये हादसा हुआ। ग्राम प्रधान इकराम अहमद ने बताया कि उनके द्वारा विभाग के अधिकारियों एवं ठेकेदार को कई बार फोन करके बताया भी गया कि निर्माणाधीन पुलिया के पास में गहरा कुंड बन गया है। इस कार्य को जल्दी से पूरा कराया जाए लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है।

यह भी पढ़ें: आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed