{"_id":"675d40ac84dc2f0a9204f814","slug":"saharanpur-a-laborer-sleeping-in-a-cattle-shed-in-his-house-was-shot-dead-body-was-found-on-the-cot-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: घर में बनी पशुशाला में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: घर में बनी पशुशाला में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव
Sat, 14 Dec 2024 02:09 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 14 Dec 2024 02:09 PM IST
सार
सहारनपुर में शुक्रवार देर रात घर में बनी पशुशाला में सो रहे मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव चारपाई पर लहूलुहान पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बडगांव थानाक्षेत्र के गांव नूनाबडी में बदमाशों ने घर सो रहे मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा है।
विज्ञापन
गांव नूनाबडी निवासी सत्तार(40) पुत्र इश्तियाक शुक्रवार को अपने मकान में बनी पशुशाला में सोया हुआ था। रात करीब एक बजे अज्ञात बदमाशों ने उसके घर में घुसकर सत्तार को आँख व सीने में सटा कर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sunil And Mushtaq Case: सुनील-मुश्ताक अपहरण कांड में यू-टर्न, बदमाश सार्थक का चौंकाने वाला खुलासा; पुलिस हैरान
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नें शनिवार सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम पर भेजा। एसपी देहात सागर जैन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम गठित कर वारदात का जल्द खुलासे करने के पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।
घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना की जांच बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।