फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: A disgusting act was done with the animal, when the police reached to arrest them

Saharanpur: पशु के साथ किया घिनौना काम, पुलिस पकड़ने पहुंची तो कर दी फायरिंग, मुठभेड़ में लगी गोली तो गिर पड़ा

Mon, 14 Jul 2025 12:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 14 Jul 2025 12:13 PM IST
सार

थाना सदर बाजार क्षेत्र में छिदबना मोड़ पर पुलिस की आरोपी अंकित के साथ मुठभेड़ हुई। अंकित ने संरक्षित पशु के साथ गलत काम किया था। पुलिस ने पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Saharanpur: A disgusting act was done with the animal, when the police reached to arrest them
एनकाउंटर। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सदर बाजार क्षेत्र में संरक्षित पशु के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने संरक्षित पशु के साथ अत्याचार किया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू की। दिल्ली रोड स्थित गांव छिदबना मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति होने की जानकारी मिली। सदर बाजार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही आरोपी अंकित ने फायरिंग शुरू कर दी और शाकम्भरी विहार की ओर भागने लगा। भागते हुए आरोपी ने दोबारा पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिस पर पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी की पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी की पहचान राम बहादुर निवासी अंकित विहार के रूप में हुई है।

ये भी देखें...
Meerut Crime News: सुनसान इलाके में महिला कांस्टेबल को स्कूटी से खींचने की कोशिश, पढ़ें क्राइम की खबरें    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed