फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 35 electric poles broken due to rain and strong wind, electricity supply to 12 villages cut off

Saharanpur: बारिश और तेज हवा में टूटे बिजली के 35 खंभे, 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद, 2500 मीटर तार फुंका

Wed, 25 Jun 2025 08:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 25 Jun 2025 08:56 PM IST
सार

दो दिन से हो रही बारिश के कारण जिले में बहुत नुकसान हो चुका है। बिजली विभाग के कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। वहीं पेड़ गिरने से कई जगह नुकसान की खबर है।

विज्ञापन
Saharanpur: 35 electric poles broken due to rain and strong wind, electricity supply to 12 villages cut off
नकुड़ बिजलीघर के सामने खंभा और पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलकाना क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश तथा तेज हवा के कारण विभिन्न स्थानों पर बिजली के 35 खंभे टूट गए हैं। 2500 मीटर तार और तीन ट्रांसफार्मर फुंक कर खराब हो गए हैं। उधर नकुड़ में भी बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

 

अवर अभियंता राजकुमार ने बताया कि चिलकाना पठेड़ विद्युत उप केंद्र पर एचटी लाइन के 11 खंभे तेज हवा तथा बारिश के कारण टूट गए हैं, जबकि यहां 25 केवी के दो ट्रांसफार्मर तथा 63 केवी का एक ट्रांसफार्मर फुंक गया है। सलेमपुर विद्युत उप केंद्र के अंतर्गत भी एचटी लाइन के 10 खंभे टूटे हैं। गाठेड़ा विद्युत उपग्रह केंद्र से संबंधित क्षेत्र में 10 खंभे टूटे हैं। जैन बाग हलालपुर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत चार खंभे टूटे हैं। इन सभी विद्युत उप केंद्रों पर करीब 2500 मीटर तार भी फुंक गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि हलालपुर के चार विद्युत खंभों को ठीक करा कर बिजली आपूर्ति को चालू कर दिया गया है। अभी भी क्षेत्र के करीब 12 गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद है। बृहस्पतिवार शाम तक सभी स्थानों पर खंभे लगा कर आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
 
विज्ञापन

नकुड़-गंगोह रोड स्थित बिजलीघर के सामने बुधवार दोपहर बारिश के दौरान एक पुराना पेड़ गिर गया। वहां से स्कूटी पर जा रहे दो विद्युत कर्मी राहुल और जितेंद्र बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने से एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे आपूर्ति बाधित हो गई।
 

कच्चा मकान गिरा, ट्रैक्टर नदी में फंसा
मूसलाधार बारिश के मिर्ज़ापुर के पेलो रोड पर बुरहान पुत्र हनीफ का कच्चा घर भरभरा कर गिर गया है। परिजनों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। कोठड़ी गांव के पास स्थित सहंस्रा नदी में तीन युवकों के साथ एक ट्रैक्टर बरसाती नदी के तेज बहाव में फंस गया जिसको ग्रामीणों ने बमुश्किल रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed