फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 27-Year-Old Woman Found Dead on Cot at Home, Police Investigate Suspected Murder

सहारनपुर: घर में चारपाई पर पड़ा मिला प्रधान सहायिका का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

Fri, 16 Oct 2026 11:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 16 Oct 2026 11:17 AM IST
सार

सहारनपुर में लखनौर गांव में शुक्रवार सुबह घर के कमरे में चारपाई पर 27 वर्षीय कोमल का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Saharanpur: 27-Year-Old Woman Found Dead on Cot at Home, Police Investigate Suspected Murder
Cyber Crime

विस्तार

सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र के लखनौर गांव में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय युवती का शव उसके घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका की पहचान कोमल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और वहां से घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सर्पदंश हत्याकांड: दोषियों को मुस्कान-साहिल की तरह मिले फांसी, सजा के एलान से पहले भावुक हुईं अमित की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रात में घर पर थे कोमल और उनका भाई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात कोमल के पिता विजेंद्र और उनकी मां घेर में सो रहे थे। कोमल घर में अपने एक भाई के साथ थी। उसका दूसरा भाई हलवाई का काम करता है और बताया गया है कि वह पिछले दो दिन से बाहर था।

शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों को कोमल के चारपाई पर मृत पड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी फैलने पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

प्रधान सहायक के रूप में तैनात थी कोमल
कोमल तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और गांव में प्रधान सहायक के रूप में तैनात थी। उसकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हत्या की आशंका के बीच पुलिस की जांच जारी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed