{"_id":"6709207e50f21c0c8a0512e6","slug":"saharanpur-25-years-ago-changed-religion-now-shahbuddin-returned-home-and-became-arjun-sharma-2024-10-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: 25 साल पहले बदल लिया था धर्म, अब घर वापसी कर शाहबुद्दीन से बन गया अर्जुन शर्मा, जानें क्या रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: 25 साल पहले बदल लिया था धर्म, अब घर वापसी कर शाहबुद्दीन से बन गया अर्जुन शर्मा, जानें क्या रही वजह
Fri, 11 Oct 2024 06:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 11 Oct 2024 06:29 PM IST
सार
चिलकाना निवासी मुस्लिम युवक शाहबुद्दीन का शुद्धीकरण कराते हुए हिंदू धर्म में वापसी कराई गई है। शाहबुद्दीन को अर्जुन शर्मा नाम दिया गया।
विज्ञापन
घर वापसी करता शाहबुद्दीन से बना अर्जुन शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार कार्यकर्ताओं ने सरसावा स्थित मंदिर में हवन कर एवं गंगाजल छिड़कते हुए एक युवक की हिंदू धर्म में वापसी कराई।
विज्ञापन
शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित देवकी मंदिर में चिलकाना निवासी मुस्लिम युवक शाहबुद्दीन का शुद्धीकरण कराते हुए हिंदू धर्म में वापसी कराई गई। शाहबुद्दीन को अर्जुन शर्मा नाम दिया गया। शाहबुद्दीन का कहना है कि 25-30 वर्ष पूर्व वो हिंदू धर्म से संबंध रखता था, लेकिन कुछ व्यक्तियों ने उसे लालच दिया, जिसके बाद उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था। परंतु अब वो स्वेच्छा से अपने मूल सनातन धर्म में घर वापसी कर रहा है। अपना शेष जीवन हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार व्यतीत करेगा।
इस दौरान विभाग सह संयोजक हरीश कौशिक, जिला मंत्री मनीष योगाचार्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश पंकज, धर्म रक्षक अनुज कुमार, प्रखंड संयोजक आशुतोष, नकुल शर्मा, आयुष आदि मौजूद रहे।
इस दौरान विभाग सह संयोजक हरीश कौशिक, जिला मंत्री मनीष योगाचार्य, जिला उपाध्यक्ष रमेश पंकज, धर्म रक्षक अनुज कुमार, प्रखंड संयोजक आशुतोष, नकुल शर्मा, आयुष आदि मौजूद रहे।