फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 12th class student shot dead, was missing since yesterday evening

सहारनपुर में बड़ी वारदात: 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, कल शाम से था लापता

Sun, 07 Apr 2024 10:42 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 07 Apr 2024 10:42 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र शनिवार शाम से घर नहीं लौटा था।  

विज्ञापन
Saharanpur: 12th class student shot dead, was missing since yesterday evening
छात्र की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सहसपुर जट निवासी युवक का गोली लगा शव निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक शनिवार रात से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन

 

सूचना पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौकै पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह गांव सहसपुर निवासी आदित्य(18) पुत्र जोगिंद्र का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नवनिर्माणाधीन शामली-अंबाला हाई-वे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक शनिवार  रात करीब नौ बजे से गायब था। सुबह करीब आठ बजे किसी राहगीर ने शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों की दी।

कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम मौक पर जांच-पड़ताल कर रही है।

मृतक युवक नकुड़ के एक कालेज में 12वीं का छात्र था तथा दो भाइयों में छोटा था। कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के सीने और कंधे में दो गोली लगी हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed