{"_id":"66122ae732038e11a10c2cc8","slug":"saharanpur-12th-class-student-shot-dead-was-missing-since-yesterday-evening-2024-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बड़ी वारदात: 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, कल शाम से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बड़ी वारदात: 12वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या, कल शाम से था लापता
Sun, 07 Apr 2024 10:42 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:42 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र शनिवार शाम से घर नहीं लौटा था।
विज्ञापन
छात्र की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में नकुड़ थानाक्षेत्र के गांव सहसपुर जट निवासी युवक का गोली लगा शव निर्माणाधीन हाईवे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक शनिवार रात से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पर एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम फोर्स के साथ मौकै पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हत्या से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Trending Videos
रविवार सुबह गांव सहसपुर निवासी आदित्य(18) पुत्र जोगिंद्र का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नवनिर्माणाधीन शामली-अंबाला हाई-वे के पास पड़ा मिला। मृतक युवक शनिवार रात करीब नौ बजे से गायब था। सुबह करीब आठ बजे किसी राहगीर ने शव पड़ा देखा तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों की दी।
कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद एसपी देहात सागर जैन, सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम मौक पर जांच-पड़ताल कर रही है।
मृतक युवक नकुड़ के एक कालेज में 12वीं का छात्र था तथा दो भाइयों में छोटा था। कोतवाल धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि मृतक के सीने और कंधे में दो गोली लगी हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।