फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 12 including four women injured in land dispute in Jhivarheri.

Saharanpur: झीवरहेड़ी में जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, चार महिलाओं समेत 12 घायल

Sun, 14 Dec 2025 01:16 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 14 Dec 2025 01:16 PM IST
सार

गांव झीवरहेड़ी में कश्यप समाज के रामधन और सतपाल पक्ष में लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों के पक्षों में रविवार सुबह मारपीट हो गई। घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Saharanpur: 12 including four women injured in land dispute in Jhivarheri.
मारपीट में घायल एक युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट के गांव झीवरहेड़ी में ग्राम समाज की भूमि को लेकर हुए विवाद में संघर्ष हो गया। कश्यप समाज के दो पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें दोनों पक्षों से तीन-चार महिलाओं समेत 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


रविवार सुबह छह बजे रामधन व सतपाल पक्ष में ग्राम समाज की भूमि को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और पथराव हुआ। एक पक्ष से गगन (35), यशपाल (30), दीपक (40), सतपाल (60) व मिथिलेश (50) तथा दूसरे पक्ष से बेबी (40), नीलम (25), वैशाली (15) व महेंद्र (65) आदि घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया। इनमें से कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर दोनों पक्षों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed