फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 1.30 lakh rupees looted from a tractor driver who was going home after selling wood in Yamunanagar

Saharanpur: यमुनानगर मंडी में लकड़ी बेचकर घर जा रहे ट्रेक्टर चालक से एक लाख 30 हजार की लूट

Mon, 16 Dec 2024 03:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 16 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

सहारनपुर जनपद में बदमाशों ने मंडी से लकड़ी बेचकर लाैट रहे किसान से एक लाख रुपये की लूट कर डाली। बताया कि बदमाशों ने किसान को तमंचा कनपटी पर रख आतंकित कर दिया और फिर लूट की।

विज्ञापन
Saharanpur: 1.30 lakh rupees looted from a tractor driver who was going home after selling wood in Yamunanagar
एसपी देहात सागर जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ गांव टिडौली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ट्रेक्टर चालक को आतंकित करते हुए एक लाख 30 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गये। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


गांव नवाजपुर निवासी जमशैद पुत्र अख्तर ने बताया कि रविवार रात वह यमुनानगर लक्कड़ मंडी में पोपुलर बेचकर ट्रेक्टर-ट्राली लेकर अपने गांव जा रहा था। रात करीब एक बजे जैसे ही वह अंबेहटा क्षेत्र में गांव टिडौली के पास पहुंचा तो पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश ट्राली में चढ़ गया और ट्रेक्टर पर उसके पास आकर कनपटी तमंचा रख दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 20 रुपये फीस... 300 का तेल, सिर पर लगाते ही आएंगे गायब बाल, सुनते ही इस कदर उमड़ी भीड़; देना पड़ा टोकन
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उक्त बदमाश ने जान से मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को एक ईंट भट्टे की तरफ मुड़वा लिया और पीछे बाइक पर आ रहे अपने साथी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए लकड़ी बेचकर मिले एक लाख 30 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने नकुड़ कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज करायी है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed