{"_id":"678e06d1483731dd510210b5","slug":"saharanpu-deadbody-of-an-unknown-youth-found-in-a-field-injury-marks-on-the-head-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpu: खेत में अज्ञात युवक का शव मिला, सिर में चोट के निशान, पहचान कराने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpu: खेत में अज्ञात युवक का शव मिला, सिर में चोट के निशान, पहचान कराने में जुटी पुलिस
Mon, 20 Jan 2025 01:48 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:48 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक का शव लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस युवक का फोटो सोशल मीडिया के जरिए अपलोड कराकर पहचान कराने में जुटी है। मृतक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सहारनपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शंकलापुरी स्थित खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। युवक के सिर पर चोट के निशान है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास न तो कोई पहचान पत्र मिला है और न ही अन्य कोई अहम सुराग, जिससे मृतक की पहचान हो सके।
पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 25 साल के आसपास है और उसने नीली शर्ट तथा जैकेट पहन रखी है, लेकिन उसके पैरों में न तो चप्पल थे और न ही जूते। मृतक नंगे पैर खेत में पड़ा हुआ था।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए युवक की फोटो सोशल मीडिया पर डाली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।