{"_id":"5dfbbab18ebc3e880f003e14","slug":"sahara-became-a-bonfire-during-the-cold-season-saharanpur-news-mrt459634078","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम में अलाव ही बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम में अलाव ही बना सहारा
विज्ञापन
सर्द मौसम में सड़क से गुजरते राहगीर।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। अलाव जलाने को लेकर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के बीच सर्द मौसम में अलाव ही ठंड से बचाव का सहारा बना। शहर के घंटाघर चौक, रेलवे रोड से लेकर पॉश कालोनियों तक लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए। वहीं, बच्चों सहित सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों के अलावा बसों और ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों को ठंड से काफी परेशानी उठानी पड़ी।
सर्द हवाओं के साथ बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्यिस रहा। इससे पहले दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.6 डिग्री सेल्सियस था। सर्दी के सितम के बीच शहर के कोर्ट रोड, रेलवे रोड, दिल्ली रोड, जेवी जैन कालेज रोड, आवास विकास सहित अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर दुपहियों से गुजरने वाले लोग ठिठुरते हुए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
ऐसे मौसम में स्कूलों की छुट्टी होने से हजारों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले प्री-बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को जाना पड़ा।
विज्ञापन
ठंड से पुलिस वाले भी परेशान
शहर के अधिकतर थानों और गश्ती क्षेत्रों में ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारी भी ठंड से बचाव के लिए अलाव के इंतजाम की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कुछ थानों ने नगर निगम से लेकर पालिका के अफसरों से संपर्क भी किया है ताकि अलाव के लिए जरूरी लकड़ी की आपूर्ति कराई जाए।

रेलवे रोड पर अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते लोग।- फोटो : SAHARANPUR

बड़गांव में आग तापते ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR