{"_id":"65a03b2fb736d805e8081ac8","slug":"russians-will-taste-jaggery-and-kenyans-will-taste-the-organic-sugar-of-the-district-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-16382-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रूस वासी गुड़ और केन्या वासी चखेंगे जिले की जैविक शक्कर का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रूस वासी गुड़ और केन्या वासी चखेंगे जिले की जैविक शक्कर का स्वाद
Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद का जैविक गुड़ और शक्कर विदेशों में जल्द ही धूम मचाएंगे। एक कृषक उत्पादक संगठन को रूस से गुड़ और केन्या से शक्कर का एक-एक टन का ऑर्डर मिला है। इनका निर्यात प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन के माध्यम से होगा।
ग्रेटर नोएडा में आठ से दस जनवरी तक हुए एक एक्सपो में जनपद के कृषक उत्पादक संगठनों ने भी भागीदारी की। इसमें अमेरिका, यूके, रूस, लीबिया, कनाडा सहित अन्य देशों की कंपनियों और आयातकों ने भाग लिया। इसमें शामिल होने वाली जनपद के एक एफपीओ संघर्ष बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कंपनी की ओर से भी स्टॉल लगाया गया। एफपीओ के प्रबंध निदेशक संजय सैनी ने बताया कि उन्हें रूस के आयातकों से एक टन गुड़ और केन्या के आयातकों से एक टन शक्कर का ऑर्डर मिला है।
इन जैविक उत्पादों का निर्यात प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन के माध्यम से किया जाएगा। इस ऑर्डर को जनवरी महीने में ही पूरा करना है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा एक्सपो में लगे उनके स्टॉल से देश ही नहीं, बल्कि कई देशों के लोग लेमन टी, गुड़, शक्कर, शहद, मिलेट्स बिस्किट, नमकीन आदि के सैंपल ले गए हैं। उम्मीद है कि इनके ऑर्डर में उन्हें मिल सकते हैं।