फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rural rates will charge the Corporation on outstanding bill

ग्रामीण दरों से ही बकाया बिल वसूलेगा निगम

Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, छुटमलपुर Updated Tue, 08 Nov 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rural rates will charge the Corporation on outstanding bill
छुटमलपुर में पावर काॅरपोरेशन के अधिकारी एवं एमएलसी उमर अली खान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
छह साल से लंबित चल रहा बिजली बिलों के भुगतान का मामला एमएलसी उमर अली खान की मौजूदगी में विद्युत निगम अफसरों और ग्रामीणों की वार्ता के बाद सुलझ गया है। तय किया गया कि उपभोक्ताओं से वर्ष 2010 से दिसंबर 2015 तक का बकाया बिल ग्रामीण दरों से वसूल किया जाएगा। 
विज्ञापन


 बता दें कि छह वर्ष पहले विद्युत निगम की ओर से छुटमलपुर में उपभोक्ताओं के घरों पर विद्युत मीटर लगाए गए थे। इसके बाद से शहरी दरों पर बिल भेजे जाने लगे थे। उपभोक्ताओं ने छुटमलपुर के ग्राम पंचायत होने के चलते ग्रामीण दरों के अनुसार बिजली आपूर्ति मिलने की बात कहते हुए शहरी दरों पर बिलों के भुगतान से मना कर दिया था। 
विज्ञापन


 इसके विरोध में धरना प्रदर्शन और बाजार बंदी तक हुई थी। इसके बाद से ही विद्युत बिलों के भुगतान का मामला अधर में लटका हुआ था।    इसके चलते उपभोक्ताओं पर विभाग का करोड़ों रुपये बकाया में चल रहा है। इस मामले को लेकर अधिकारियों और उपभोक्ताओं के बीच कई बार वार्ताएं हुई, लेकिन स्थायी रूप से कोई समाधान नहीं निकल सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 सोमवार को नए सिरे से चौधरी राज सिंह साध, प्रधान पति फैजान मिर्जा, विकास गुप्ता,  अंकित वर्मा और राजेश राणा की मध्यस्थता में पंचायत भवन पर विद्युत अधिकारियों और उपभोक्ताओं की बैठक हुई। इसमें विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता अरविंद त्यागी, अधिशासी अभियंता आरके गुप्ता, एसडीओ प्रवभ हरित गौतम आदि रहे।


एमएलसी उमर खान की मौजूदगी में शुरू हुई समझौता वार्ता में उपभोक्ता पूर्व की भांति इस बार भी शहरी दरों पर बिलों का भुगतान न करने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद तय किया गया कि पिछला बकाया दिसंबर 2015 तक ग्रामीण दरों पर ही वसूला जाएगा। ग्रामीणों ने जर्जर तारों को बदलने, डबल ग्रुप में 18 घंटे बिजली देने की मांग रखी। अधीक्षण अभियंता अरविंद त्यागी ने जनवरी माह से 18 घंटे बिजली देने, पुराने तारों को बदलने और नए मीटर लगाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed