{"_id":"60da16078ebc3ec30a3987d7","slug":"rural-development-committee-will-plant-peepal-neem-and-banyan-plants-saharanpur-news-mrt5449193178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण विकास समिति लगाएगी पीपल, नीम और बरगद के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण विकास समिति लगाएगी पीपल, नीम और बरगद के पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम शर्मा और कोआपरेटिव बैंक डायरेक्टर राज सिंह माजरा ने पौधरोपण किया।
फतेहपुर के लिटिल चिल्ड्रन फन प्ले स्कूल के परिसर में पौधरोपण के बाद राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। जिस प्रकार हम अपने बच्चों के लिए धन और संपत्ति का संग्रह करते हैं, उसी प्रकार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हमें प्रकृति का भी संरक्षण करना होगा। समिति के संरक्षक प्रमोद शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत पीपल, नीम, बरगद, आंवला और तुलसी के 1051 पौधे लगाए जाएंगे। स्कूल प्रबंधक एवं संस्था सचिव कविता अरोड़ा ने कहा कि पौधों के रोपण के साथ ही इनका संरक्षण भी किया जाए। तभी अभियान सफल होगा।
अशोक घसोती, नौशाद चौधरी, विकास गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष मांगेराम शर्मा, कंवरपाल राठी, संदीप रोहिला, ऋषि पाल सैनी, संयम अरोड़ा, अमन धीमान, आयुष कंबोज, अर्चना, स्वाति, ज्योति, शिवाली, संगीता रोहिला, मुस्कान अरोड़ा आदि रहे। संवाद