{"_id":"60b142df8ebc3ed3db45401f","slug":"rural-death-due-to-symptoms-like-black-fungus-saharanpur-news-mrt5402809153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस जैसे लक्षणों से ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस जैसे लक्षणों से ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पास के गांव रसूलपुर कलां निवासी 55 वर्षीय ग्रामीण की ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर वहां भरती कराया गया था। ग्रामीण की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
मुजफ्फराबाद पीएचसी के गांव रसूलपुर कलां निवासी महफूज पुत्र अय्यूब को एक सप्ताह पूर्व चेहरे पर सूजन की कुछ परेशानी हुई तो उसे जोड़ों में दर्द समझ कर निजी चिकित्सक को दिखाया। महफूज के बेटे इंतजार ने बताया कि आराम न मिलने पर महफूज को रुड़की में दिखाया गया। वहां भी राहत नहीं मिली तो परिजन उसे लेकर सहारनपुर मेडिग्राम अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे ब्लैक फंगस से पीड़ित बताते हुए हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद वे जिला अस्पताल ले गए जहां इस बीमारी में काम आने वाले इंजेक्शन की उपलब्धता न होने की बात बताते हुए उपचार में असमर्थतता जताई गई। इस पर वे महफूज को पीजीआई पिलखनी ले गए जहां से उसे मेरठ रेफर करने की बात कही गई। इस पर परिजन उसे लेकर 24 मई को ऋषिकेश स्थित एम्स चले गए। परिजनों के अनुसार वहां के चिकित्सकों ने भी उसमें ब्लैक फंगस की पुष्टि करते हुए भर्ती कर लिया। जहां 27 मई को उसकी मौत हो गई। महफूज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
अभी जानकारी में नहीं है। वे गांव में कल (आज) ही स्वास्थ्य टीम भेज कर मृतक की बायोग्राफी की जानकारी कराएंगे। यदि ब्लैक फंगस से मौत होना पाई गई तो इसकी रोकथाम के लिए उचित और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
डा. अशोक कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी मुजफ्फराबाद
सांसद ने पीएम को पत्र लिख की एम्फोटेरिसिन-बी 50 की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग
छुटमलपुर। सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा के सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर अवगत कराया था कि उनकी लोकसभा क्षेत्र में मुजफ्फराबाद ब्लाक के गांव रसूलपुर और बलियाखेडी ब्लाक के गांव नयागांव बादशाहपुर में ब्लैक फंगस के पीड़ित रोगी मिले हैं। इनका इस बीमारी में इस्तेमाल आने वाले एम्फोटेरिसिन-बी 50 इंजेक्शन के अभाव में यहां उपचार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने ब्लैक फंगस के उपचार के लिए उक्त इंजेक्शन का उत्पादन बढ़ाने तथा पूरे देश में इसकी निर्बाध आपूर्ति कराने की मांग की है।