फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rumors and hundred per kg sold salt

अफवाह फैली और सौ रुपये किलो बिक गया नमक

Sat, 12 Nov 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 12 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rumors and hundred per kg sold salt
नमक खरीदने के लिए मची मारामारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पांच सौ और हजार रुपये का नोट बंद होने की अफरातफरी से अभी बाजार संभल भी नहीं पाया कि बाजार में नमक के अचानक महंगा होने की अफवाह ने फिर से अफरा तफरी मचा डाली। 
विज्ञापन


ऐसी अफवाह फैली कि देखते ही देखते दुकानों पर सौ रुपये किलो तक नमक बिकने लगा। लोगों की भीड़ दुकानों पर नमक खरीदने के लिए टूट पड़ी। दुकानदारों ने अचानक फैली नमक के महंगा होने की अफवाह से नमक की बिक्री ही बंद कर दी।
विज्ञापन


अधिक हंगामा होने लगा तो दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। गंगोह में नमक की एक दुकान पर तो लूट ही मच गई। लोग दुकान के बाहर रखे नमक के कट्टे लूटकर ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम को अफवाह फैली कि शनिवार से नमक का रेट 400 रुपये किलो होने जा रहा है। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का बाजार गरम होने लगा। देखते ही देखते बाजार में अफरातफरी मच गई।

लोग नमक खरीदने के लिए दुकानों की ओर दौड़ पड़े। 18 रुपये किलो की बिक रहा एक किलो नमक देखते ही देखते बाजार में 100 रुपये किलो बिकने लगा। अचानक नमक की डिमांड बढ़ने पर दुकानदारों ने कालाबाजारी शुरू कर दी।

नमक खरीदने के लिए लोगों की लाइन लग गई। कुछ दुकानदारों ने नमक की बिक्री ही बंद कर दी। लोगों ने हंगामा शुरू किया तो दुकानदार दुकानें ही बंद कर भाग गए।

गंगोह में नानौता चौराहे पर नमक की दुकान पर लूट मच गई। अवनीश कुमार की दुकान के बाहर नमक के सैकड़ों कट्टे रखे हुए थे। अफवाह के फैलते ही लोग अवनीश की दुकान की ओर दौड़ पड़े और अवनीश रोकते ही रह गए, लोग उनकी दुकान से नमक से भरे कट्टे लूटकर भाग गए।

देवबंद में 10 रुपये कीमत वाली एक किलो नमक की थैली 30 से 50 रुपये के भाव में लोग खरीदकर ले जा रहे हैं। बाजार में पहुंचे गुलशन कुमार, हरेंद्र मलिक, जीशान अहमद, मो. सुफियान, समीर, वसीम अहमद आदि का कहना था कि दिल्ली और दूसरी जगहों से उन्हें खबर मिली है कि


नमक की किल्लत होने के चलते बाजार में इसकी कीमत 300 से 350 रुपये तक हो गई, जिसके चलते पहले ही नमक खरीद कर घर में रख रहे हैं।
नमक की कोई कमी नहीं

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह का कहना है कि नमक महंगा होने की अफवाह फैलाई गई है। नमक की कहीं कोई कमी नहीं है। प्रशासन के पास नमक की पूरी व्यवस्था है। नमक महंगा नहीं होने जा रहा है। कालाबाजारी करने वालों को चिह्नित किया जाएगा।

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट कर दिया है। प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed