{"_id":"644ab911da06f6b58d0a0aa6","slug":"ruckus-of-abvp-workers-in-jain-college-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-1584-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जैन कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जैन कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा
Thu, 27 Apr 2023 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 27 Apr 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एलएलबी के दाखिलों में सामने आई गड़बड़ी के विरोध में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जेवी जैन कॉलेज में हंगामा। उन्होंने प्रबंध समिति कक्ष और कक्षाओं पर ताले जड़कर धरना भी दिया।
प्रांत सह मंत्री वंदन कौशिक ने आरोप लगाया कि कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष में अल्पसंख्यक कोटे में नौ और विश्वविद्यालय कोटे में तीन प्रवेश गलत पाए गए हैं, जिसमें कॉलेज प्रशासन शामिल है। अयोग्य छात्रों को दाखिले दे दिए गए, जिसकी पुष्टि विश्वविद्यालय द्वारा कराई गई जांच में हुई है। इसके बाद विश्वविद्यालय के आदेश पर उक्त दाखिलों को निरस्त किया गया है, लेकिन दाखिला करने वालों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जो हैरानी की बात है।
विभाग संगठन मंत्री शुभम चंदेन और महानगर संगठन मंत्री दिवाकर ने गलत दाखिला करने में शामिल लोगों को निलंबित करने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी। छात्र नेता मोहित पंडित ने उक्त मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री से करने की बात कही। प्रदर्शन करने वालों में ऋषभ त्यागी, अक्षय सैनी, रवि पंवार, आदित्य नारायण, आदित्य सैनी, रजत पंवार, कामक्षी, रिया, प्रीति, स्वाति, प्राची, गौरव, प्रणव शर्मा, विशाल, अभय, वायु गुप्ता आदि शामिल रहे।