फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ruckus among family members at nursing home over child's death

Saharanpur News: बच्चे की मौत पर परिजनों का नर्सिंग होम पर हंगामा

Tue, 21 May 2024 04:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 21 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Ruckus among family members at nursing home over child's death
नकुड में बच्चें की मौत के बाद जानकारी लेती पुलिस। संवाद
नकुड़। कस्बे में सवा साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने एक नर्सिंग होम पर जमकर हंगामा किया। आरोप था कि बच्चे की मौत चिकित्सक की लापरवाही के चलते हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरीयान निवासी कुलवीर सैनी ने बताया कि उसने अपने सवा साल के बच्चे लक्षित को बुखार व दस्त होने के चलते पड़ोस के ही एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। दोपहर तक बच्चे की हालत सही थी। आरोप है कि उसके बाद जैसे बच्चे की हालत खराब हुई तो उन्होंने चिकित्सक से हायर सेंटर ले जाने की बात कही, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें आश्वस्त किया कि घबराने वाली कोई बात नही हो शाम तक बच्चा ठीक हो जाएगा। शाम होते-होते बच्चे की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना था कि समय रहते चिकित्सक उन्हे सही जानकारी दे देते तो बच्चे को बचाया जा सकता था। हंगामा बढ़ता देख चिकित्सक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत किया। उधर, चिकित्सक का कहना है कि शाम करीब साढ़े चार बजे बुखार के कारण बच्चे को लेकर आये थे। उस समय बच्चे की हालत नार्मल थी। उन्होंने दवाई देकर भेज दिया था। उसके बाद शाम को बच्चे के पिता ने फोन पर दस्त होने की बात बताई थी तथा परिजन बच्चे को कस्बे के ही दूसरे नर्सिंग होम में लेकर गए थे और उसी नर्सिंग होम में बच्चे की मौत होने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed