फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RTPCR test conducted in sensitive areas: DM

संवेदनशील क्षेत्रों में कराए जाएं आरटीपीसीआर टेस्ट : डीएम

Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
RTPCR test conducted in sensitive areas: DM
डीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के कार्यों की समीक्षा की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 के टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हाई रिस्क ग्रुप का आरटीपीसीआर टेस्ट कराया जाए। इससे कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कोविड-19 अस्पतालों के वार्डों में नियमित सफाई की व्यवस्था को सुचारू रूप रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा मरीजों की बेड शीट को भी प्रतिदिन बदला जाए। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाए। कोविड-19 वार्ड में हर समय में कोई न कोई डॉक्टर उपलब्ध रहना चाहिए।
शनिवार को डीएम ने शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा सीएमओ कोविड-19 के अस्पतालों से जुड़े स्टॉफ की प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें और संक्रमण की रोकथाम के लिए अगली रणनीति तय करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सीसीटीवी कैमरा ठीक कराने और टेक्निकल चीजों को भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा रविवार को डॉक्टर और कर्मचारियों की नई टीम को समय से कोविड वार्ड में उपस्थित रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मरीजों की कोरोना के कारण मृत्यु हुई है उनकी मृत्यु का समय भी पता होना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक से पूर्व जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि सर्विलांस कार्यों, डोर-टू-डोर सर्वे में तेजी लाए। सर्वे के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों के ऑक्सीजन स्तर की भी जांच की जाए। जिन लोगों की ऑक्सीजन निर्धारित स्तर से कम मिले, उन्हें तत्काल अस्पताल भेजकर उनकी जांच कर उपचार करें। उन्होंने नॉन कोविड चिकित्सालयों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुरूप ओपीडी सेवा संचालित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीएस मार्तोलिया, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, नोडल अधिकारी कोविड-19 डॉ. देवेंद्र कुमार बोहरा, ऑक्सीजन प्रभारी डॉ. नवाब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed