{"_id":"609ac4598ebc3e374e680b63","slug":"rt-pcr-test-capacity-doubled-in-medical-college-saharanpur-news-mrt537944633","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में दोगुनी हुई आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में दोगुनी हुई आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता
विज्ञापन
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में नगर निगम के सहयोग से आरटी-पीसीआर जांच के लिए एक और मशीन स्थापित की गई है। इसके साथ ही आरटी-पीसीआर जांच की क्षमता अब दोगुनी हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब केवल सहारनपुर जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे मंडल की जांच मेडिकल कॉलेज की लैब में हो सकेंगी।
मशीन का लोकार्पण महापौर संजीव वालिया, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम, कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, महानगर भाजपा अध्यक्ष राकेश जैन व महानगर महामंत्री किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। महापौर ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लोगों को आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा निगम निधि से करीब 16 लाख रुपये की आरटी-पीसीआर टेस्ट मशीन मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराई गई है।
डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि इस मशीन के स्थापित होने से प्रतिदिन करीब तीन हजार नमूनों की जांच हो सकेगी। अभी तक 1500 नमूनों की जांच हो रही थी। अब मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अधिक इंतजार नहीं करना होगा। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने कहा कि बढ़ते जांच नमूनों के कारण बायो सेफ्टी लैब में आरटी-पीसीआर जांच नमूनों की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब एक दो दिन में तीसरी मशीन शुरू हो जाने से हमारी क्षमता करीब साढ़े तीन हजार हो जाएगी। जिसके बाद यहां पूरे मंडल के नमूनों की जांच हो सकेगी। उन्होंने बताया कि शासन ने एक दिन में चार हजार नमूनों की जांच का लक्ष्य दिया है, जो अब मुश्किल काम नहीं रह गया है। इस मौके पर उप प्राचार्य डॉ. प्रीति, डॉ. मोनिका सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र, डॉ. प्रज्ञा वोहरा, डॉ. इंदु, वैज्ञानिक प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।