फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   RSS celebrated Varsha Pratipada festival, took out a procession

Saharanpur News: आरएसएस ने मनाया वर्ष प्रतिपदा उत्सव, निकाला पथ संचलन

Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
RSS celebrated Varsha Pratipada festival, took out a procession
सहारनपुर। महानगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने विभिन्न स्थानों पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। स्वयंसेवकों ने आरएसएस संस्थापक सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार की जयंती मनाई।
विज्ञापन

संघचालक राकेश वीर ने बताया कि सरसंघचालक को प्रणाम करने के लिए स्वयंसेवक प्रतिवर्ष इंतजार करते हैं। आरएसएस नववर्ष को वर्ष प्रतिपदा उत्सव के रूप में मनाता है। इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि जब-जब देश व संस्कृति पर आक्रमण हुआ तब-तब महापुरुषों ने संगठन बनाए हैं। विभाग कार्यवाहक अरविंद ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन

इस दौरान शिवाजी नगर, माधव नगर, हकीकत नगर, सुदर्शन नगर, विश्वकर्मा नगर, शाकंभरी नगर, श्री भूतेश्वर नगर, बागेश्वर नगर आदि क्षेत्रों से पथ संचलन निकाला गया। वक्ताओं ने बांटने वाली ताकतों से बचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महानगर बौद्धिक प्रमुख सुरेश, विभाग सेवा प्रमुख योगेंद्र, शारीरिक प्रमुख संदीप आदि विभिन्न स्थानों पर हुए पथ संचलन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed