फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs 93 lakh snatched from paper merchant of Muzaffarnagar

Saharanpur News: मुजफ्फरनगर के कागज कारोबारी से 93 लाख हड़पे

Thu, 07 Dec 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rs 93 lakh snatched from paper merchant of Muzaffarnagar
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर के पेपर कारोबारी से 93 लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने कोतवाली मंडी में आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि सात आरोपी अभी फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जनपद मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार निवासी सौरभ मित्तल ने दर्ज कराए मामले में बताया कि वह पेपर कारोबारी हैं। सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र के मोहल्ला तोता चौक निवासी सर्वेश मित्तल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ व्यापार शुरू किया था। उससे उधार माल लिया और फिर रुपये दे दिए गए। इसको लेकर सर्वेश मित्तल पर उनको विश्वास हो गया। इसके बाद सर्वेश मित्तल उनसे माल लेता रहा, लेकिन बाद में रुपये देने बंद कर दिए। इसी तरह सर्वेश मित्तल ने 93 लाख रुपये का माल ले लिया। रुपये मांगने पर सर्वेश मित्तल ने उन्हें अपने कार्यालय बुलाया और रुपये देने की बात कही, लेकिन फिर भी रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सौरभ मित्तल की तहरीर पर सर्वेश मित्तल, नीरज मित्तल निवासी श्री भूतेश्वर मंदिर मार्ग, सपना मित्तल, शिवानी मित्तल, राजीव मित्तल, काजल जैन निवासी रुड़की, अजेश कुमार निवासी स्वतंत्र नगरी कोतवाली मंडी, अन्नू शर्मा निवासी जनपद यमुनानगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों पर 93 लाख हड़पने का आरोप है। पुलिस ने मामले में सर्वेश मित्तल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed