फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rs 35 lakhs snatched from a farmer by claiming to be a Tantrik

Saharanpur News: तांत्रिक बताकर किसान से हड़प लिए 35 लाख

Tue, 29 Jul 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 29 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rs 35 lakhs snatched from a farmer by claiming to be a Tantrik
सहारनपुर। यमुनानगर जिले के गांव रेतगढ़ निवासी किसान राजेंद्र सिंह ने चार लोगों पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन ने खुद को तांत्रिक बताया था। घर में 15 करोड़ दबे होने का सपना दिखाया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है। पीड़ित राजेंद्र ने बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति से परिचित था। उसने चिलकाना निवासी व्यक्ति से मिलवाया था। दो अन्य व्यक्ति भी आ गए। इन सभी ने सपना दिखाया कि मकान में करोड़ों रुपये का खजाना दबा हुआ है, जिसे वह तांत्रिक क्रियाओं से निकाल सकते हैं। एक मार्च से एक अप्रैल 2025 तक गिरोह के सदस्य पीड़ित के घर रेतगढ़ में रुके। कमरे में मंत्रोच्चार, आंखें लाल करना, बेहोश होने का ड्रामा करते रहे।
विज्ञापन

उनमें से एक व्यक्ति ने कहा था कि खजाना मिल गया। नहीं निकलने पर गला कटवाने की बात कही। इसके बाद पीड़ित ने अलग-अलग माध्यमों से 35 लाख रुपये नकद व कुछ रकम बैंक से ट्रांसफर की। आरोप है कि सात तोला सोना अपने नाम करा लिया। एक महीने बाद चारों का कोई पता नहीं चला। कोई खजाना भी नहीं निकला। 15 जुलाई को पीड़ित अपनी रकम वापस लेने पहुंचा तो अभद्रता की। पीड़ित ने शिकायत मिर्जापुर थाने में की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत कर मामले में जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed