{"_id":"5f3582928ebc3eabed24c251","slug":"rpf-soldier-s-wife-committed-suicide-saharanpur-news-mrt496134613","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ सिपाही की पत्नी ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ सिपाही की पत्नी ने की खुदकुशी
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की रेलवे सौ क्वार्टर कॉलोनी में एक महिला ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। यह महिला स्थानीय रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल की पत्नी हैं। आत्महत्या का कारण पति और पत्नी में चल रहा आपसी मनमुटाव माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
रेलवे सौ क्वार्टर में आरपीएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार का आवास है। बुधवार की रात में करीब साढ़े दस बजे के बाद वह आवास में पहुंचे तो उनकी पत्नी उमा (26) का शव कपड़े से बनाए गए फंदे से लटका मिला। कुछ देर बाद आरपीएफ के अन्य साथियों तक घटना की सूचना पहुंची। बाद में थाना सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। थाना सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि आत्महत्या का कारण परिवार में ही आपसी मनमुटाव लग रहा है। उमा का मायका पानीपत के जलालपुर में है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। उधर, एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि घटना के पीछे स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस टीम जांच कर रही है। यदि किसी पक्ष से कोई तहरीर आती है तो उसके अनुरूप कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
----