{"_id":"64dfb6c522e43c06bb00d766","slug":"rpf-escort-should-be-installed-in-shalimar-express-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7895-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शालीमार एक्सप्रेस में लगाया जाए आरपीएफ का एस्कॉर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शालीमार एक्सप्रेस में लगाया जाए आरपीएफ का एस्कॉर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अनाधिकृत यात्रियों के व्यवहार से टीटीई परेशान
-सीटीआई लाइन को सौंपा मांगों का ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शालीमार एक्सप्रेस में अनाधिकृत यात्रियों के व्यवहार से परेशान टीटीई ने सीटीआई लाइन को ज्ञापन सौंपकर आरपीएफ एस्कॉर्ट लगाने की मांग की है। टीटीई ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शालीमार एक्सप्रेस में मेरठ सिटी से लेकर नया गाजियाबाद तक अनाधिकृत यात्री चढ़ते हैं। जिनके पास न तो कोई टिकट होता है और न ही पास। जब वह टिकट दिखाने के लिए कहते हैं तो इकट्ठा होकर जान से मारने की धमकी देते हैं। सीटीआई अजय कुमार बिरला के साथ भी घटना हो चुकी है। यहीं नहीं हाल ही में डिप्टी सीटीआई अरविंद बालियान और अभिषेक शर्मा के साथ भी घटना घटी। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। उन्होंने ट्रेन में मेरठ से नए गाजियाबाद तक आरपीएफ एस्कॉर्ट और सप्ताह में एक बार मजिस्ट्रेट चेकिंग कराने की मांग की। इससे रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। बुकिंग यात्रियों व टीटीई को सुरक्षा भी मिलेगी। ज्ञापन देने वालों में अजय कुमार बिरला, सुरेंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार, विनोद शर्मा, पंकज जैन, कुलविंद्र सिंह, अनिकेत राणा, नीटू लाल आदि मौजूद रहे।